= चीतालुर गांव में क्रिकेट हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन =
= बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने दिए पुरस्कार =
जगदलपुर 09 नवंबर (आरएनएस)। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बकावंड के ग्राम चीतालुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल थे। ग्रामवासियों ने बघेल का भव्य स्वागत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बकावंड और डोंगरीगुड़ा की टीमों के बीच खेला गया। यह मुकाबला 12-12 ओवर का था पहले बल्लेबाजी करते हुए डोंगरीगुड़ा की टीम 12 ओवरों में 69 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बकावंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर विजयी हुई। विधायक लखेश्वर बघेल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।विधायक ने कहा कि खेल गांव की पहचान बन रहे हैं। खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि हार-जीत खेल का हिस्सा होती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चीतालुर के खिलाडिय़ों ने विधायक बघेल से मैदान की मरम्मत की मांग रखी। विधायक बघेल ने घोषणा की कि मैदान की मरम्मत के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।गांव के फुटबॉल प्रेमियों ने विधायक बघेल को बताया कि वे लंबे समय से फुटबॉल खेलते हैं, लेकिन लोहे का गोल पोस्ट न होने के कारण बांस का गोल पोस्ट बनाना पड़ता है। विधायक ने आश्वासन दिया कि मैदान में शीघ्र ही दोनों ओर लोहे के गोल पोस्ट लगाए जाएंगे। विधायक बघेल की घोषणाओं से प्रभावित होकर खिलाडिय़ों और ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बिधायक लखेश्वर बघेल की संवेदनशीलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
बॉक्स
महिलाओं के लिए बनेगा लक्ष्मी जगार भवन
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की महिलाओं ने विधायक बघेल के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि वे हर वर्ष ‘लक्ष्मी जगारÓ का आयोजन करती हैं, किंतु स्थायी स्थल न होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर विधायक बघेल ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को प्राथमिकता दी जाएगी और ग्राम पंचायत में लक्ष्मी जगार भवन का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि चीतालुर सहित पूरे बकावंड विकासखंड में खेल, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

