0 शहर में चोरी करने वाला अंतर्राजीय गिरोह बस्तर पुलिस की गिरफ्त में
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)। बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा महावीर नगर, धरमपुरा, कंगोली, नाईकगुड़ा बस्तर, बोधघाट थाना क्षेत्र में हो रही चोरी के आरोपी को पकडऩे में बस्तर पुलिस को मिली सफलता।
जप्त सामग्री:-
सोने हार -01 नग, सोने का चैन-01 नग, सोने का लॉकेट-01 नग, नोज पिन-02 नग कान का टॉप्स-01 नग, सोने का कंगन-01 जोड़ी, सोने की अंगूठी- 01 नग, सोने की बाली-01 जोड़ी, चांदी की पायल-03 जोड़ी, चांदी का कंगन (छोटा)-01 जोड़ी नगदी-700 रू., एचएमटी का हाथ घड़ी-01 नग, ब्लूटूथ ईयरबट – 01 नग, झालर लाईट (ब्लू कलर)-01 नग, एक नग डीवीआर सोने की हार-02 नग, कान का टॉप्स-01 नग, सोने की अंगूठी – 04 नग, सोने का कंगन-01 जोड़ी, चांदी का पायल-02 जोड़ी। सोने की हार-01 नग, सोने का झुमका-01 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र-03 पत्ती वाला, सोने का फुल्ली – 02 नग सोने का अंगूठी-02 नग, चंादी का पायल-03 जोड़ी नगदी-50 रू. का नोट 04 बंडल, नगदी-20 रू. का नोट 09 बंडल, नगदी-10 रू. का नोट 03 बंडल, 93000 (500ग्186)रूपये नगद। कान का टॉप्स-01 जोड़ी, सोने की अंगूठी – 01 नग, चांदी का सिक्का-01 नग चांदी का पायल-02 जोड़ी।। प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट किया गया की उनके घर में रात्रि में प्रवेश कर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को अज्ञात चोरी कर ले गये हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले में हो रहे लगातार चोरी को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपियों के पता तलाश हेतु टीम गठित किया गया। एएसपी महेश्वर नाग, सीएसपी सुमित कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमती गीतिका साहु के निर्देशन में सभी चोरी के वारदातों का बारीकी से विश्लेषण किया गया एवं सभी घटना स्थलों के आस-पास का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये, आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज डीव्हीआर को साथ निकाल कर ले जाया गया था और तालाब में फेंक देते थे। जिसे बस्तर पुलिस ने तालाब से जप्त किया। जांच में सभी घटनायें एक ही तरीका वारदात से होना पाया गया। घटना स्थलों के बिन्दुओं को जोड़ते हुए पुलिस द्वारा यह पाया गया कि सभी चोरियों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।
जांच एवं पतासाजी में कुछ लोग संदिग्ध पाये गये जिनका मुखबिर लगाकर पता-तलाश किया गया। मुखबिर से संदेहियों की सूचना प्राप्त हुई, साइबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर संदेही आबुल शेख उफऱ् शेख शमीर उफऱ् बाबू शेख को आड़ावाल से पकड़ा गया। जिनसे बारिकी से पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। चोरी किए माल को अपने घर सासाहांडी उडि़सा में रखना बताया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया। जप्त किये गए सोना, चांदी के जेवर तथा नगदी रकम की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रूपये है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरीक्षक तारिक हरीश सुरेश जांगड़े,भोलासिंह राजपुत,दिलबाग सिंह, गौरव तिवारी, प्र.आर. मौसम गुप्ता, आरक्षक गौतम चंद सिंहा, सोनू गौतम, प्रदीप कष्यप, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा, बलराम कश्यप, धनसिंह सोनवानी, महेन्द्र पटेल, शैलेष राज, महंगू राम कष्यप, सामदेव कष्यप, अमर सिंह बेसरा, कृष्ण कुमार नेताम, ओम प्रकाश साहनी, विक्रम कश्यप, शम्भू राम कश्यप।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

