0 किसानों के पट्टों से कराया बीमा और हड़प ली क्लेम की पूरी रकम =
= अर्जुन झा =
जगदलपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)। बस्तर जिले के किलेपाल विकासखंड अंतर्गत बिरगाली क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना बघेल पर किसानों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि झड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने किसानों के लिए प्राप्त फसल बीमा के 4.5 लाख रुपए अपने पिताजी के खाते में जमा करवा लिए हैं। आरोप है कि कृषि विस्तार अधिकारी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लगभग 25 लाख रुपए डकार लिए हैं। ऐसा कृत्य क्षेत्र के पुसेम, बिरगली, ढोकम में ज्यादा किया गया है। जब इस संबंध में कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना बघेल से पूछा गया तो वे उल्टा सवाल करने लगे कि हम सरकार का नहीं बीमा कंपनी का पैसा खाए हैं। इससे आपको या किसानों को क्या करना है? बताते हैं कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना बघेल ने किसानों जमीन के पट्टों के आधार पर उन किसानों के नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जुड़वा लिए थे। इसके बाद किसानों की फसल की फर्जी क्षति की रिपोर्ट लगा कर बीमा क्लेम की पूरी राशि अपने पिता श्याम लाल बघेल के खाते जमा करवा ली। उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम से भी पैसे डलवा लिए हैं। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक बीमा का पैसा मैंने जमा किया है, सरपंचों व किसानों से हस्ताक्षर करवा के। जब इस संबंध में बिरगाली सरपंच कुमली पोयम व पती बिजलु, मुतनपाल सरपंच ईश्वर मुचाकी, सांगेल सरपंच रूपा मुचाकी, लालगुड़ा सरपंच रूकनाथ मंडावी, मुसकोंटा सरपंच कामनी मुचाकी से पूछा गया, तो इन सभी इंकार करते हुए कहा कि हमसे किसी प्रकार का कोई ऐसा हस्ताक्षर नहीं करवाया गया है और न ही हमें कोई जानकारी है। गलत तरीके अपना कर कृषि विस्तार अधिकारी ने अपने पिता के नाम से राशि जमा करवा ली है। किसान फगनू पोयाम पटेल ढोकम, फगनू पोयाम पंच बिरगाली ,बिजलु राम पोयम सरपंच पति, ग्रामीण अशोक पोयम आदि ने लिखित शिकायत कर कृषि विस्तार अधिकारी के खिलाफ जालसाजी का मामला पुलिस में दर्ज कराने और उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है। आसपास के सरपंचों ने मिलकर कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपने का फैसला किया है। ये कृषि विस्तार अधिकारी पहले सुकमा जिले में पदस्थ थे। वहां भी उन्होंने सी ही हेराफेरी की थी। इसकी शिकायत पर उन्हें तुरंत बस्तर जिले के के किलेपाल विकासखंड में भेजा गया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

