भोपाल 10 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दिवस शांति और विकास में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका के सिंहावलोकन का अवसर प्रदान करता है। यह दिवस इस तथ्य को भी स्थापित करता है कि विज्ञान की नवीनतम गतिविधियों से समाज का परिचित होना और जागरूक बने रहना सभी के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से ऐसे सभी प्रयासों में सहभागी बनने का आव्हान किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

