भोपाल 10 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, अवैध रूप से बनें चबूतरे, छप्पर, आवागमन में बाधक दो पहिया चार पहिया वाहन आदि को हटवाया और ठेले, गुमठी, कटआउट, तखत आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को कोलार, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, डीमार्ट चैराहा, ललिता नगर, निर्मलादेवी गेट, जेके हास्पिटल, नेहरू नगर, भदभदा रोड, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नं. 01,02,03, बोर्ड आफिस चैराहा, कमला पार्क, बाम्बे चिल्ड्रन हास्पिटल, कमला पार्क, रविन्द्र भवन, 05 नंबर, जिंसी चैराहा, रविदास मंदिर, जहांगीराबाद, पुल पातरा, नादरा बस स्टैण्ड, कोहेफिजा, लालघाटी, बैरागढ़ चंचल चैराहा, मिनी मार्केट, करोद चैराहा, जेल रोड, ईंटखेड़ी, आनंद नगर, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर, बजरंग चैराहा, अशोका गार्डन, प्रभात चैराहा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं.01, शब्बन चैराहा, झदा, चिकलोद रोड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी आदि की दुकाने सब्जी की गाड़ी सहित बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड टेबिल, डमी आदि को हटाया और कमला पार्क क्षेत्र में आवागमन में बाधक 10 चार पहिया वाहन, भदभदा रोड से 07 सब्जी की गाडिय़ां, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से बनें 12 छप्पर, कोहेफिजा क्षेत्र में नाली पर अवैध रूप से बना 01 चबूतरा को हटाने की कार्यवाही की तथा 07 ठेले, 200 कटआउट, 01 बड़ी गुमठी, 01 तखत सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।

