बीजापुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध वनांचल एवं अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में चलाए जा रहे सतत एवं प्रभावी अभियानों के तहत, जिला बीजापुर के तारलागुड़ क्षेत्र में अन्नाराम के जंगलों में माओवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक घायल माओवादी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल घायल माओवादी का उपचार एवं पूछताछ जारी है। वहीं क्षेत्र में सुरक्षा बलों के द्वारा सर्चिंग अभियान निरंतर जारी है।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

