दतिया 11 नवंबर (आरएनएस)।जिला शिक्षा अधिकारी दतिया यूएन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया बताया कि विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत जिले की विभिन्न शालाओं में 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की जायेगी। जिसके लिए विधालयवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।
जिन विधालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे उनमे होलीहार्ट पब्लिक स्कूल में शिक्षा का अधिकार बच्चों के अधिकार, पॉक्सो एक्ट बाल श्रम निषेध अधिनियम विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे इसके लिए नोडल अधिकारी विकास शुक्ला प्रा. योजना अधिकारी एवं मनोज द्धिवेदी उ.मा.वि. क्र. 2 दतिया रहेंगे। शासकीय म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि. दतिया में विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता आधारित उनके अधिकारों की जानकारी के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य नाट्य प्रतियोगिता एवं कहानी प्रस्तुतीकरण आयोजित की जायेगे इसके लिए रविभूषण खरे विधिक प्रभारी एवं कविता त्रिपाठी उ.मा.वि. क्रमांक 2 दतिया रहेंगे। शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपरुा दतिया में विधिक साक्षरता आधरित निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा इसके लिए नोडल अधिकारी रजनी मुखरैया प्र. सहा. सांख्यिकी अधिकारी एवं सोनिया श्रीवास्तव उ.मा.वि. वरगांय रहेंगे।

