दतिया 11 नवंबर (आरएनएस)।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद दतिया द्वारा विकास खण्ड भांडेर, सेवढा, दतिया में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को बैचलर ऑफ सोशल वर्कर एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्कर की डिग्री कराई जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में युवा सही दिशा में नेतृत्वकर आगे बढ़ सकें। इसी प्रकार से वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर सभी कक्षाओं में वंदे मातरम गायन कर सभी को वंदे मातरम के संबंध में बताया गया। युवाओं को ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर योजना, समृद्धि योजना, दृष्टि योजना, संगठन स्वैचिछकता पुरस्कार योजना एवं एन. जी. ओ. गठन की प्रक्रिया के बारे में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को लगातार क्षेत्र में जानकारी दी जा रही है।
समाज में स्वावलंबन से स्वरोजगार पर्यावरण के क्षेत्र में एवं लोगों की मदद एवं सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार लगातार सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामों में कर रहे है।

