भोपाल 11 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त षिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए ठेले, गुमठी, बोर्ड, चबूतरे, छप्पर, पानी के टैंकर, बांस बल्ली, कबाड़े का सामान, फास्ट फूट वाहन, दुकानों के बाहर रखा सामान व आवागमन में बाधक दो पहिया तथा कंडम वाहनों सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया तथा ठेले, गुमठी, काउंटर, स्टैण्ड बोर्ड, टेबिल, बेंच आदि सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन व भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए गांधी नगर में झूलेलाल मार्केट के पास से 05 दुकानों के पक्के 07 अवैध पिलर जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़े।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कोलार सलैया, चूना भट्टी, मिसरोद, बागसेवनिया, नारायण नगर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, लहारपुरा, राजीव नगर, बावडिय़ा कलां, न्यू अदालत, गवर्मेंट प्रेस, बोट क्लब, जिंसी चौराहा, बुधवारा, चार बत्ती चौराहा, मछली मार्केट, इतवारा, गिन्नौरी सिंधी कालोनी, बोगदापुल, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, रायसेन रोड, अप्सरा टॉकीज, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, करोद चौराहा, गांधी नगर बस स्टैण्ड, झूलेलाल मार्केट बैरागढ़ आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ठेले, गुमठी, बोर्ड, चबूतरे, छप्पर, पानी के टैंकर, बांस बल्ली, कबाड़े का सामान, फास्ट फूट वाहन, दुकानों के बाहर रखा सामान व आवागमन में बाधक दो पहिया तथा कंडम वाहनों सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया आदि को हटवाया साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, गुमठी, पान पार्लर, सब्जी की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया। कार्यवाही के दौरान निगम अमले ने 09 ठेले, 01 गुमठी, 01 काउंटर, 07 स्टैण्ड बोर्ड, 02 टेबिल, 02 बेंच, 01 पानी की टंकी आदि जप्त की।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन व भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए गांधी नगर में झूलेलाल मार्केट के पास से 05 दुकानों के पक्के 07 अवैध पिलर जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़े।

