भोपाल 12 नवंबर (आरएनएस)।प्रदेश के स्कूलों में 15 नवम्बर जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे। केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘गौरव दिवसÓ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन देश की आजादी में संघर्ष करने वाले जनजातीय वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके योगदान के लिये स्मरण किया जायेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
प्रदेश के स्कूलों में एक से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विविध जनजातीय परंपराओं, जीवनशैली और संस्कृति विषय पर संगोष्ठी, लोक गायन, लोक कला के आयोजन किये। विद्यार्थियों को पखवाड़े के दौरान जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण भी कराया गया। उन्हें जनजातीय लोक नृत्यों की विभिन्न शैलियों के बारे में भी जानकारी दी गई। देश में भगवान बिरसा मुंडा की इस वर्ष 150वीं जयंती मनाई जा रही है।

