कोंडागांव, 12 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रचार-प्रसार हेतु जिले में औद्योगिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी 18 नवम्बर 2025 को जिला पंचायत, कोंडागांव के सभा कक्ष में तथा 22 नवम्बर 2025 को नगर पालिका केशकाल के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।इस संगोष्ठी में उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा नई नीति के तहत उपलब्ध औद्योगिक निवेश प्रोत्साहनों की जानकारी दी जाएगी, जिसमें ब्याज अनुदान, अधोसंरचना लागत पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट, विद्युत शुल्क छूट, मंडी शुल्क छूट, तथा परियोजना लागत पूंजी अनुदान जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। नई औद्योगिक नीति में राज्य के औद्योगिक रूप से पिछड़े जिलों और विकासखंडों में निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर अधिकतम आर्थिक और औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके। नीति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाना है। इस नीति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए विशेष पैकेज, लघु एवं कुटीर उद्योग नीति, और लॉजिस्टिक पार्क नीति जैसे प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, सभी शासकीय प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए म्ेंम व िक्वपदह ठनेपदमेे (म्व्क्ठ) के तहत सुधार किए गए हैं। नई नीति में डैडम् सेवा उद्यमों को भी शामिल किया गया है, जिनमें मिनी मॉल, ब्ठैम् स्कूल, अस्पताल, होटल, ईको-टूरिज्म सेंटर, एम्यूजमेंट पार्क, वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, फिल्म स्टूडियो, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग व सर्विस सेंटर, कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र, प्रिंटिंग सेवा, पावर लॉन्ड्री, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। नीति के अंतर्गत स्थायी पूंजी निवेश अनुदान 35 से 45 प्रतिशत तथा ब्याज अनुदान 45 से 55 प्रतिशत तक प्रदान किया जाएगा। इस संगोष्ठी के माध्यम से उद्यमियों, निवेशकों और युवाओं को सरकार की नई औद्योगिक पहल से अवगत कराते हुए उन्हें निवेश एवं रोजगार के अवसरों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

