अंबाला ,13 नवंबर(आरएनएस)। मुलाना के कंबासी गांव निवासी पुलिस कर्मी अमन कुमार की शादी समारोह में हमले के दौरान मौत हो गई। अमन यमुनानगर में तैनात थे। घटना सिरसगढ़ गांव में 12 नवंबर को हुई, जहां डीजे पर डांस के दौरान युवकों में विवाद हो गया। बाद में 15–20 युवकों ने अमन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।
घायल अवस्था में उन्हें एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अमन के भाई सुनंदन की शिकायत पर शुभ माजरी गांव के टिंकू, रोहित, अमन, सोनू और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

