भोपाल 13 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर रखी गई भवन निर्माण सामग्री, सब्जी आदि की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, अवैध रूप से बनीं झुग्गी, दीवार, छप्पर, चबूतरे, फर्शियां, आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन के अलावा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड आदि हटाए और ठेले, गुमठी, टेबिल, स्टूल, तखत, चादर, डलिया, हैलोजन, बोर्ड आदि सहित बड़ी मात्रा मे विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को कटारा हिल्स, कस्तूरी हाइट्स, ग्लोबल पार्क सिटी, अमलतास चौराहा, कोलार रोड, डी मार्ट चौराहा, ललिता नगर, सर्वधर्म कालोनी, चूना भट्टी, लिंक रोड नं. 02, माता मंदिर, न्यू मार्केट, जिला न्यायालय, एम.पी.नगर जोन- 01 व 02, ज्योति टॉकीज, सरगम टॉकीज, नारायण नगर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, सुरेन्द्र पैलेस, जाटखेड़ी, लहारपुर, जहांगीराबाद, शब्बन चौराहा, बुधवारा, हमीदिया कॉलेज, इब्राहिमगंज, करोद चौराहा, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, बैरसिया रोड, ईंटखेड़ी, ईदगाह हिल्स, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र.01, अशोका गार्डन, टंकी चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बैरसिया रोड व रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से बनें 16 छप्पर, लहारपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बना चबूतरा, लिंक रोड नं. 02 पर वन विभाग कार्यालय के सामने अवैध रूप से बांस बल्ली लगाकर बनाई गई झुग्गी को तोड़ा तथा ईदगाह हिल्स मल्टी में अवैध रूप से बनीं 01 दीवार, नारायण नगर, सरगम टॉकीज, बुधवारा हमीदिया कॉलेज आदि क्षेत्रों से आवागमन में बाधक दो पहिया एवं चार पहिया वाहन हटाने की कार्यवाही की।
निगम अमले ने कार्यवाही के दौरान 05 ठेले, 01 गुमठी, 19 टेबिल, 20 बांस की डलियां, 01 तखत, 02 चादर, 06 लाईट, 03 हैलोजन, 02 रैक, 06 स्टैण्ड, 01 सीढ़ी, 05 स्टूल, 23 बोर्ड, 01 स्टैण्ड कांटा, 01 इलेक्ट्रिक कांटा के अलावा प्लाई, गद्दा, सोफा कवर, खिलौने व चप्पलों के झोले, कपड़ों सहित डमी, छोटी-बड़ी पन्नियां, पाईप, बांस आदि जप्त किये।

