दतिया 13 नवंबर (आरएनएस)। जिले के पत्रकार बंधुओं को आज गुरूवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रतनगढ़ माता मेले के सफल आयोजन में मीडिया की सार्थक भूमिका एवं शासन-प्रशासन की गतिविधियों को आमजन तक सकारात्मक रूप से पहुँचाने हेतु दिया गया।
कलेक्टर वानखेडे ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, जो शासन की योजनाओं, जनहितकारी निर्णयों तथा विकासात्मक गतिविधियों को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि रतांगढ़ मेले के दौरान पत्रकार बंधुओं ने न केवल प्रशासन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि मेले की अनुशासित एवं सफल व्यवस्थाओं को भी प्रसारित कर जनजागरण में योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की गई।

