दतिया।(आरएनएस)। खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 में औसत अच्छी गुणवत्ता के ज्वार, बाजरा का उपार्जन 24 नवम्बर से 24 दिसम्बर 2025 एवं धान का उपार्जन 1 दिसम्बर से 20 जनवरी 2026 तक किया जायेगा। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा आदेश जारी कर उपार्जन नीति की कंडिका 19.5 के अनुसार जिले के सीमावर्ती राज्यों से उपार्जन केन्द्रों पर परिवहन की जाने वाली उपज की अवैघ रूप से बिक्री को राकने के लिए जिले की सीमावर्ती चैक पोस्टों पर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया है।
जारी आदेश अनुसार सीमावर्ती चैक पोस्ट पर जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया है उनमें उनाव चैक पोस्ट पर कुलदीप प्रजापति राजस्व निरीक्षक, विक्रम सिंह जाटव नाकेदार दतिया मंडी, चिरूला पर पंकज श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक, राजपाल कुशवाह नाकेदार दतिया मंडी, सिकन्दरा पर गजेन्द्र वर्मा राजस्व निरीक्षक, ताराचंद नाकेदार दतिया मंडी, विछोंदना पर शिवनारायण श्रीवास्व राजस्व निरीक्षक, राजेश रिजोरिया भाण्डेर मंडी, भाण्ड़ेर पर शिवनारायण श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक एवं राजू गंधी स.उ.नि. भाण्ड़ेर मंड़ी रहेंगे।

