० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी मती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद
० आत्मनिर्भर महिला उद्यमिता की सराहना करते हुए दिए 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक
कोरबा, 16 मई (आरएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उडऩखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी मती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
मुख्यमंत्री साय के आगमन पर मती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए गुपचुप का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री साय ने उनके परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान मती यादव से पूछा कि क्या गुपचुप घर में ही तैयार किए जाते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे सभी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके व्यवसाय और आय के संबंध में जानकारी ली, जिस पर मती यादव ने बताया कि ठेले के अतिरिक्त वे कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं तथा प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर लेती हैं।
मुख्यमंत्री ने गुपचुप के स्वाद की सराहना करते हुए उनके परिवार और पति के सहयोग के बारे में भी जानकारी ली। मती यादव ने बताया कि उनके पति धनपत यादव भी व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मती मंजू यादव को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं प्रोत्साहन हेतु 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया।
इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चैधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
क्रमांक आशुतोष
०



