रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके, उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर रिंग रोड क्रमांक 1 में मती तरूणा मेहता द्वारा लगभग 2000 वर्गफीट भूमि पर जी प्लस 2 आवासीय भवन में स्वीकृत भवन अनुज्ञा के विपरीत किये गये निर्माण पर नियमानुसार नोटिस देकर कार्यवाही की गई। इसके पूर्व नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण में पाया गया कि भवन के फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अनुमति के विपरीत निर्माण कर लिया था।
जिस पर नगर निगम रायपुर जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा नियमानुसार फ्रंट एमओएस क्षेत्र में किये गये अनाधिकृत निर्माण को हटाने की कार्यवाही स्थल पर पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान पूर्वक की गई।
०


