महासमुंद, 14 जुलाई (आरएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर महासमुंद पुलिस द्वारा एकता वृक्षारोपण अभियानÓ चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस लाइन महासमुंद और थाना खल्लारी परिसर में 100 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
इस अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महासमुंद चुन्नू तिग्गा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप सहित जिला पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के करीब 80 अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
अभियान के दौरान आम, जामुन, सीताफल, रामफल जैसे फलदार पौधों के साथ नीम, करंज और कदम जैसे छायादार पौधों का रोपण किया गया। वहीं थाना खल्लारी परिसर में भी एसडीओपी चुन्नू तिग्गा, थाना प्रभारी सचिन गुमाश्ता और थाना स्टाफ ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए।
इस अवसर पर एसडीओपी चुन्नू तिग्गा ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उनकी 150वीं जयंती पर लगाए गए ये ‘एकता वृक्षÓ आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
महासमुंद पुलिस ने अभियान के दौरान लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
०


