रायपुर, 20 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 92 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, ओ.पी. शर्मा को सेनानी, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) के पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं उप पुलिस अधीक्षकों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था को और प्रभावी
बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करना बताया जा रहा है।
इस व्यापक तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
००००


