रायगढ़, 21 जुलाई (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 83.840 लीटर हाथ भ की महुआ शराब जब्त की गई है। इस दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
लैलूंगा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई
19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने ग्राम लमड़ांड़ चौक में घेराबंदी कर बालक राम राठिया (26) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झाडिय़ों में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भ_ी की महुआ शराब (कीमत लगभग ?2,250) बरामद की गई।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में धनेश्वर धनवार (45) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ?6,000) जब्त की गई।
कोतरारोड़ पुलिस ने 25 लीटर शराब जब्त की
20 जुलाई को प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली स्थित रैनबसेरा सौंरा समाज वार्ड में दबिश देकर निकेतन सिदार (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से अलग-अलग जरीकेनों में रखी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसे बिक्री के लिए संग्रहित किया गया था।
जूटमिल पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा
20 जुलाई को जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगा बंजारे (27) निवासी काशीराम चौक, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब तथा 38 पाउच में 6.840 लीटर हाथ भ_ी की महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
एसएसपी बोले— नशे के कारोबार पर लगातार होगा प्रहार
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ Óऑपरेशन आघातÓ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा, रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा लक्ष्य जिले को नशामुक्त बनाना है।
०



