राजनांदगांव, 22 जुलाईं (आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों की आवाज दबाने के आरोपों के विरोध में राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जूते की माला पहनाकर दहन किया और छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और दमन के जरिए न तो छात्रों की आवाज को दबाया जा सकता है और न ही लोकतंत्र को कमजोर किया जा सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
०


