Login
Author: tarun sardar
रुड़की,22 नवंबर (आरएनएस)। अमेरिका स्थित स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप आरोग्यटेक ने अपने प्रमुख स्वास्थ्य निगरानी मंच को आईआईटी रुड़की को देने की घोषणा की है। यह पहल डिजिटल स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और छात्रों की भागीदारी को सशक्त बनाने का प्रयास करेगी। आरोग्यटेक के सह संस्थापक और मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह 1999 में आईआईटी रुड़की के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र थे। उन्होंने अपने अल्मा मेटर को वापस देने की पहल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की ने एक इंजीनियर और नवप्रवर्तक के रूप में मेरी नींव को आकार दिया।…
रुड़की,22 नवंबर (आरएनएस)। कस्बे में शुक्रवार की देर रात 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार देर रात को कस्बे के मौहल्ला पठानपुरा निवासी 19 वर्षीय युवक सलमान का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा खोलकर फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सलमान…
रुड़की,22 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र से 16 अक्तूबर को लापता हुई युवती के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 16 अक्तूबर को रात करीब 2 बजे अपनी मौसी के घर से लापता हो गई थी। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।…
रुड़की,22 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौसम अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर राजनीति की और देश, गरीबों, किसानों तथा नौजवानों के हितों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन देश की प्रगति और सामाजिक सौहार्द को समर्पित रहा है। मौसम अली ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में…
रुड़की,22 नवंबर (आरएनएस)। एंबिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एंबिशन पब्लिक स्कूल को चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर पुलिस ने 21.7 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एसआई रविंद्र जोशी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लालपुल अंडरपास के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसका पीछा कर कट्टे की तलाशी ली तो अवैध गांजा भरा मिला। युवक ने अपना नाम जगदीश, निवासी आदर्श कॉलोनी फकीरपुरा, मुरादाबाद बताया।
हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम में लाइनमैन के पद पर तैनात एक कर्मचारी की मौत के बाद संपत्ति को पत्नी की जगह किसी अन्य को ट्रांसफर कर दिया। पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के रिटायर पेशकार और एक अन्य महिला के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला अब पीएफ हड़पने की कोशिश में लगी हुई है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी माया देवी ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2010 में उनका विवाह नगर निगम में लाइनमैन रहे प्रवेश कुमार से हुआ था। जिससे…
हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। नगर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल पटरी के पास जुआ खेल रहे चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की पूरी गड्डी और 1460 रुपये नकद बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली के पीछे रेल लाइन के पास कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर घेराबंदी कर चार लोगों को मौके से ही पकड़ लिया। पुलिस के…
हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। बसपा प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद रामजी गौतम, प्रदेश प्रभारी विजय सिंह, जफर मलिक, मोहित आनंद, विधायक मो शहजाद ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस आ रहा है। जिस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहाड़ मैदान कर आपस में लड़वाना चाहती है। रोजगार, शिक्षा, जन सुविधा देने में सरकार नाकाम साबित हो…
हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। रानीपुर क्षेत्र में दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राम लक्ष्मीपुर सिमरिया, शाहजहांपुर निवासी अमरचंद पवनपुत्र कॉलोनी ब्रह्मपुरी में रहकर कार्य करता है। उसने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह बैरियर नंबर 6 हनुमान मंदिर के पास खड़ा था। तभी देशी शराब ठेके की दिशा से आए दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे और हाथ में पकड़ा मोबाइल…
