कोरबा, 01 अपै्रल (आरएनएस)। मानिकपुर चैकी क्षेत्र के ढेलवाडीह बस्ती में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 5 साल का मासूम बच्चा जब अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक नशे में धुत युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शराबी ने बच्चे के गुप्तांग को निशाना बनाया, जिससे मासूम की हालत गंभीर हो गई।
बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद बस्ती में भारी आक्रोश देखा गया। मानिकपुर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अपनी ‘फील्डिंगÓ लगाई और फरार होने की फिराक में लगे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अमानवीय कृत्य ने पूरे इलाके में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। बच्चा बाहर खेल रहा था तभी आरोपी ने उस पर हमला किया। हमने सूचना मिलते ही टीम भेजी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम को बेहतर इलाज मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”-जांच अधिकारी, मानिकपुर पुलिस चैकी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

