नगरी, 17 मई (आरएनएस)। किसानों की छोटी से छोटी समस्याओं का निदान की दिशा हम सबको मिलकर कार्य करना है इसके लिये गांव गांव किसानों का संगठन तैयार करना है सभी किसानों का मजबूत संगठन बनाकर चाहे किसी भी राजनीतक दल से जुड़े हो उससे अलग सोच बनाकर सिर्फ किसानों के हित ही हमारे संगठन का सर्वोपरि प्राथमिकता किसानों के हित है,उक्त बाते भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष लाला चंद्राकर ने भारतीय किसान संघ तहसील नगरी की प्रथम बैठक राजाबाड़ा मे कहा है,
आज किसानो का संगठन मजबूत नही होने से शासन प्रसासन पर बैठे लोग अपने कर्तब्ययो का पालन ना कर छोटी छोटी किसानों के कार्य के लिये महीनो घुमाते है, दर दर भटकता किसान थक हार कर खामोश ताकतें रह जाता है हमको सकारात्मक ढंग से किसानों की उचित मांग और समस्या पर गांव गांव संगठन मजबूत कर सड़क से शासन तक लड़ाई लडऩा है,संरक्षक ललित सिन्हा ने नगरी तहसील मे 10-15 साल पूर्व मजबूत संगठन था उसे ऊर्जा प्रदान करने की जरुरत है अन्नदाता किसान आज संगठित नही होने से ठोकरे खा रहा है समस्याओं कर निदान के लिये भारतीय किसान संघ खेत से संसद तक लड़ाई लडऩे तैयार है आप सबको जाग कर कार्य करने की आवश्यकता है, भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री एवं तहसील नगरी प्रभारी दुलार सिन्हा जी ने संगठन के उद्देय के साथ गौ आधारित जैविक खेती, वृक्षारोपण, दल्हन तिलहन मडिय़ा, उडद, मक्का, मुगफल्ली कुलथी, की खेती करने किसानों से अपील किया, भरतीय किसान संघ नगरी के नव मनोनीत तहसील अध्यक्ष तुलसी राम साहू ने वर्तमान मे रवि फसल के धान का मंडी एवं ब्यापरी द्वारा कम क़ीमत मे और सुखती, कांटा, हमली, परिवहन के साथ तत्काल भुगतान पर कमीशन किसानों से काटने तथा नगरी मंडी मे शासन की उदासीनता से व्यापारीयों खुला संरक्षण से आज 25-30 साल तक नगरी मंडी शुरुआत नही कर पाया, उसे तत्काल शुरुआत करने बरसात के पहले सोंडूर बांध के समस्त फीडरो मे छोटी बड़ी सभी नहर नाली की साफ सफाई, मरम्मत, किसानों के खेत तक बिजली, सौर ऊर्जा के कनेक्शन लगाने, पर्याप्त खाद बीज क़ृषि दवाई के उपलब्ध कराने, उचित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त नगद मे खाद बीज दवाई, नकली और अधिक मूल्य पर खाद दवाई बेचने वालो पर अंकुश लगाने पर का समस्याओं से अवगत कराया तथा वर्ष भर क़ृषि फसलों का समर्थन मूल्य से कम सभी क़ृषि उत्पाद खरीदने, और कम क़ीमत खरीदने वालो पर कार्यवाही हो ऐसा नियम बनाने की मांग के लिये, आगामी कार्य योजना बनाकर शासन को अवगत कराने आने वालों दिनों मे मुख्यमंत्री, राजयपाल,प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को ज्ञापन आगामी तिथि को ब्यपक स्तर सोपा जावेगा जिसमे सभी अपनी सहभागिता देने का निवेदन किया,उक्त बैठक मे महेंद्र नेताम, आर. पी. साहू, टेमन साहू, प्रकाश साहू एवं किसान गण उपस्थित रहे।
0

