धमतरी, 17 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय द्वारा आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के 102 विकास कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली । जिनकी कुल लागत 465 करोड़ रुपये से अधिक है।
शिलान्यास अंतर्गत 52 कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपये है। इनमें लोक निर्माण विभाग धमतरी संभाग के 21 कार्य, जल प्रबंध संभाग रूद्री के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी के 6 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 4 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 4 कार्य, नगर पंचायत आमदी का 1 कार्य तथा नगर पालिक निगम धमतरी के 13 कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार लोकार्पण अंतर्गत 50 कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 41 करोड़ 50 लाख 48 हजार रुपये से अधिक है। इनमें लोक निर्माण विभाग के 4 कार्य, म.ज.प. बांध संभाग क्रमांक-2 रूद्री का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 35 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3 कार्य तथा नगर पालिक निगम धमतरी के 7 कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, अधोसंरचना एवं नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

