Login
Author: tarun sardar
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने खंड विकास अधिकारी सिकरारा के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में हो रहे कार्यों की प्रगति का समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। डिजिटलाइजेशन के दौरान उत्पन्न होने वाली तकनीकी व कार्यगत समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बूथवार प्रगति की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन बूथों पर…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गोद लिए गए 124 टीबी मरीजों को गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ स्थित मुख्यालय पर पोषाहार किट वितरित की गई। अगस्त में गोद लिए गए 84 मरीजों को यह किट चौथी बार तथा नवंबर में गोद लिए गए 40 मरीजों को पहली बार प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने मरीजों को टीबी के लक्षणों, उपचार और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपचार के दौरान दवा का पूरा कोर्स समय से लेने और प्रोटीन युक्त आहार शामिल करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापर में एनसीसी डे सेलिब्रेट किया गया।इस अवसर पर 96 यू.पी बटालियन एन.सी.सी के निर्देशानुसार परेड एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह ने एन.सी.सी कैडेट्स को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय में एन.सी.सी प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही।
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशू सिन्हा ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है।स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढऩाय तनाव और चिंता में कमीय हृदय और रक्त संचार का बेहतर होनाय और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव के पास तेज रफ्तार कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। वही बाइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया। बताते है कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के करमही गांव का जितेंद्र यादव गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से धर्मापुर के तरफ बारात गया हुआ। बारात अटेंड कर जितेंद्र अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार जौनपुर- केराकत हाईवे पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। नगर के मण्डी नसीब खां में स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा से एक ग्राहक के खाते से 5 लाख रूपये बिना उसकी जानकारी के गायब हो गये। भुक्तभोगी के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गये। उसने बैंक जाकर संपर्क किया। साइबर सेल को जानकारी देते हुए लाइन बाजार थाने पर तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी। जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर क्षेत्र के रसीदाबाद निवासी शकील अहमद अंसारी ने बताया कि यूनियन बैंक की मंडी…
लालगंज, प्रतापगढ़,22 नवंबर (आरएनएस)। राज्य सूचना आयुक्त ने शनिवार को यहां सूचना अधिकार 2005 को लेकर अधिवक्ताओ तथा प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद किया। वही राज्य सूचाना आयुक्त के यहां अझारा लालगंज पहुंचने पर अधिवक्ताओं तथा सामाजिक संगठनो से जुडे लोगों ने स्वागत भी किया। राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने कहा कि सूचना का अधिकार व्यवस्था को पारदर्शिता बनाने में सर्वाधिक उपयोगी साबित हुआ है। उन्होने कहा कि प्रशासनिक इकाई में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूचना के अधिकार को मजबूत आयाम दिया जा रहा है। उन्होने लोगों से कहा कि इन कानून के तहत यदि निर्धारित समय…
रायबरेली कलेक्टेऊट कचहरी में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर वकीलों ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन रायबरेली,22 नवंबर (आरएनएस)। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर शनिवार को यहां आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में लखनऊ से चलकर अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा रायबरेली पहुंची। एसोसिएसन के प्रांतीय सचिव आशुतोष ओझा व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र पाण्डेय क्रांतिकारी के साथ बडी संख्या में अधिवक्तााओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर कलेक्टेऊट कचहरी में अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी करते हुए साथी अधिवक्ताओं को जागरूकता…
सेमरा में राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली के नवाज पहलवान को मिला चैम्पियनशिप खिताब 04 राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोलते मुख्य अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी लालगंज, प्रतापगढ़,22 नवंबर (आरएनएस)। अठेहा क्षेत्र के सेमरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानो का रोमांचक दमखम देखने को मिला। छियासी हजार की रोमांचक फाइनल कुश्ती दिल्ली के नवाज पहलवान तथा राजस्थान के राजू पहलवान के बीच हुई। इसमें दिल्ली के नवाज ने राजू को पटखनी देते हुए फाइनल कुश्ती का खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार की देर शाम हुए समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि राज्यसभा में…
लालगंज, प्रतापगढ़,22 नवंबर (आरएनएस)। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे शिवावैश्य गांव निवासी नितेश यादव पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्नीस नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मोहित सिंह पुत्र रणजीत सिंह, बजरंगी सिंह, रणजीत सिंह उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोप है कि गालीगलौज करते हुए आरोपियों ने मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
