जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव के पास तेज रफ्तार कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। वही बाइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया। बताते है कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के करमही गांव का जितेंद्र यादव गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से धर्मापुर के तरफ बारात गया हुआ। बारात अटेंड कर जितेंद्र अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार जौनपुर- केराकत हाईवे पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। घटना के फलस्वरूप बाइक चला रहे 35 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा अजय 24 वर्षीय प्रजापति घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ गयी। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जितेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

