रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2Ó हर गुजरते दिन के साथ न केवल अपने कलेक्शन में भारी भरकम इजाफा करती जा रही है बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही इस फिल्म ने सुपर फास्ट स्पीड से उम्मीदों से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर तमाम सारी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि इसने कई बड़ी पैन इंडिया फिल्मों के रिकॉर्ड भी नेस्तनाबूत कर दिए हैं. हालांकि दूसरे मंडे पहली बार इसकी कमाई में थोड़ी मंदी देखी गई. चलिए यहा जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है?
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2Ó ने सिनेमाघरों में ज़बरदस्त ओपनिंग की थी और इसने रिलीज के पहले ही दिन दुनिया भर में 240 करोड़ कमाए (जिसमें पेड प्रीव्यू से मिले 75 करोड़ भी शामिल हैं) थे. इसके बाद बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ते हुए इस फि़ल्म ने अपने पहले हफ़्ते में ही 1000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर डाली थी . फिर धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफि़स पर दूसरा वीकेंड भी काफ़ी शानदार रहा. इसने घरेलू बॉक्स ऑफि़स पर 170 करोड़ से ज़्यादा की नेट कमाई की, जो कि ज़्यादातर फि़ल्मों के ओपनिंग वीकेंड की कमाई से भी ज़्यादा है. इसके साथ ही फि़ल्म का घरेलू कलेक्शन बढ़कर 847 करोड़ नेट हो गया, जो कि बॉलीवुड फि़ल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड है. सोमवार को फि़ल्म के कलेक्शन में पहली बार बड़ी गिरावट देखने को मिली.
बता दें कि 12वें दिन, धुरंधर 2 ने 17,614 शो में भारत में 25.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 872.17 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन 8.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 350.00 करोड़ हो गया है. इससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ?1392.23 करोड़ हो गया है.
धुरंधर 2 की दुनिया भर की कमाई ब1392 करोड़ ग्रॉस हो गई है और ये 14 सौ करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. इसी के साथ अब, यह फि़ल्म सिफऱ् दंगल (2070 करोड़), बाहुबली 2 (1788 करोड़), और पुष्पा 2 (1724 करोड़) से पीछे है.
विदेशों में, धुरंधर 2 गल्फ़ देशों में रिलीज़ नहीं हुई. और फिर भी, यह विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 15 भारतीय फि़ल्मों में जगह बनाने में कामयाब रही है. इसकी $38 मिलियन की कमाई ने बॉबी ($29.4 मिलियन), शोले ($28.2 मिलियन), और पुष्पा 2 ($31 मिलियन) जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फि़ल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.,
रणवीर सिंह के अलावा, ‘धुरंधर 2Ó में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अपने किरदारों में कमबैक किया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी. बता दें कि पहली धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ कमाए थे उम्मीद है कि इसका सीक्वल 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

