तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय की फिल्म जन नायकन अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. लंबे अरसे के बाद फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ गई है. थलपति विजय ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. थलपति विजय ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की.
विजय ने पोस्ट कर लिखा- जन नायकन जुलाई 23. पोस्टर में थलपति विजय को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है. वो आंखों पर चश्मा लगाए दिखे और हाथ में तलवार लिए नजर आए.
बता दें कि ये फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला था, इसी कारण से फिल्म उस वक्त रिलीज नहीं हुई. फिल्म डिले होती रही और अब जाकर जुलाई में फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रन टाइन 3 घंटे 3 मिनट और 52 सेकंड है.
फिल्म लंबे समय से चर्चा में है. ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. इसी वजह से फैंस के लिए ये फिल्म ज्यादा खास है. विजय ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली है और वो पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. थलपति विजय को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. उनका एक्शन अवतार पसंद आता है.
फिल्म को एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है. वेंकट के नारायणने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. प्रोडक्शन कंपनी केवीएन प्रोडक्शन है. फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है. मालूम हो कि फिल्म अप्रैल के महीने में एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी. इस मामले में कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया गया था.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

