राघव जुयाल बतौर मुख्य अभिनेता अपनी पहली फिल्म भाई तेरा स्टार है लेकर आ रहे हैं। विवेक बी. अग्रवाल द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी ड्रामा है। इसमें वह अजय सिंह नाम के किरदार में हैं, जो दिन-रात सिर्फ हीरो बनने का सपना देखता है। फिल्म का टीजर पहले ही जारी होकर लोगों के बीच उत्सुकता को बढ़ा चुका है। अब निर्माताओं ने इसका पहला गाना नाच ले ललारिया जारी किया है, जो जोशीले और धमाकेदार संगीत का मिश्रण है।
यूट्यूब पर आए नाच ले ललारिया गाने को जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है।
इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और अमित त्रिवेदी ने संगीत तैयार करके इसे कंपोज किया है। ये गाना पंजाबी बोल और धुन से भरपूर है, जिसमें राघव अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस जोशीले गाने का फिल्मांकन लंदन की सड़कों पर किया गया है, जहां फिल्म की पूरी शूटिंग हुई है।
भाई तेरा स्टार है की कहानी बॉलीवुड और स्टारडम के बीच बुनी गई है। इसमें राघव का किरदार अजय खुद को सुपरस्टार समझता है, लेकिन गॉड फादर न होने के कारण वह इंडस्ट्री में धाक जमाने के लिए अजीब-अजीब कारनामे करता है।
फिल्म में राघव के साथ मुख्य किरदार में यूट्यूबर निहारिका एनएम नजर आएंगी। उनके अलावा, संजय कपूर, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल भी अहम किरदारों में शामिल हैं। यह 30 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

