Login
Author: tarun sardar
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। आशा रोड़ी रेंज के अंतर्गत चाय बागान क्षेत्र में लगातार लगाए जा रहे खड़कों ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र निवासी व पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य कुनाल गौड़ ने इस संबंध में मुख्य वन्यजीव वॉर्डन, उत्तराखंड को विस्तृत शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 24 अक्टूबर से लेकर अब तक कई बार चाय बागान की झाडिय़ों में खड़के मिल चुके हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह जाल जंगली जानवरों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं और ये किसी संगठित शिकारी गिरोह की ओर इशारा करते…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर चौहान ने कहा कि रंवाल्टा समुदाय को जौनसार की तर्ज पर एसटी आरक्षण दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यमुनोत्री को अलग जिला बनाने का संकल्प भी जल्द पूरा होगा। मनवीर चौहान ने सोमवार को नालापानी रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि यदि युवाओं का समर्थन मिला तो वह 2027 का विधानसभा चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 सालों से यमुनोत्री क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि रंवाल्टा क्षेत्र को आरक्षण की जरूरत…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार उपनल कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल कार्यवाही करे। सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में गोदियाल ने कहा कि सरकार को केवल छवि चमकाने की चिंता है। बाकी आम आदमी के दुखदर्द से उसे कोई सरोकार नहीं। गोदियाल ने कहा कि यदि वर्तमान सरकार में उपनल कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हुई तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले उपनल कर्मियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा। गोदियाल ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को केवल अपनी…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के जाने-माने अन्वेषक देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को देश के प्रतिष्ठित कैप्सी–एपीडीआई सुरक्षा नेतृत्व सम्मेलन 2025, चेन्नई में “भारत का श्रेष्ठ जासूस – सम्मान चिन्ह” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की सुरक्षा, जाँच और खुफिया तंत्र को उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले चुनिंदा विशेषज्ञों को प्रदान किया जाता है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ, साइबर खुफिया विशेषज्ञ, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के वरिष्ठ अधिकारी, निजी सुरक्षा उद्योग के शीर्ष प्रतिनिधि, तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक, तमिलनाडु सरकार के मंत्री तथा विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ आईएएस और…
– आवेदन 26 नवम्बर से शुरू, अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी करनाल ओमप्रकाश पासवान (से नि) ने अवगत कराया है कि देहरादून जिले के सशस्त्र सेनाओं के हवलदार एवं समकक्ष रैंक तक के पूर्व सैनिक और सैनिक विधवायें, जो नगर निगम / नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में स्वयं के मकान में निवास कर रहे हैं, को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025-2026 के गृहकर में छूट हेतु आवेदन पत्र 26 नवम्बर 2025 से निशुल्क वितरित और जमा किये जायेगें एवं अन्तिम तिथि 15 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र किसी भी…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। चारधाम समेत राज्य के सभी प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों द्वारो छोड़े गए कचरे की सफाई और निस्तारण को ठोस सिस्टम तैयार किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। हर साल चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री आने वाले श्रद्धालु अपने पीछे टनों को कचरा भी छोड़ जाते हैं। इस कचरे की मात्रा हर साल बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा के समापन के बाद यात्रा मार्गों और श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कचरे के उचित निस्तारण किया जाएगा। शहरी…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। सोमवार शाम कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मटियानी के पुत्र राकेश मटियानी को पुरस्कार सौंपा। यह सम्मान स्व. मटियानी की साहित्यिक उपलब्धियों, हिन्दी कहानी जगत में उनके अमूल्य योगदान और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त पहचान दिलाने के लिए दिया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मटियानी केवल एक साहित्यकार ही नहीं, बल्कि संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे। आधुनिक हिन्दी कहानी आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, भरण पोषण, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी 146 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहस्रधारा निवासी 60 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने आपदा की आपबीती सुनाते…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित ”हिन्द की चादर: एक सर्वोच्च बलिदान गाथाÓÓ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गुरमत संगीत बाल विद्यालय, ऋषिकेश के बच्चों द्वारा गुरु तेग बहादुर के जीवन और बलिदान की अमर गाथा को संगीत और शबद के रूप में भावपूर्ण अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनकी शहादत पर आधारित एक पुस्तक ”गुरु तेग बहादुरÓÓ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने…
देहरादून,17 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों से राज्य के विकास कार्यों, जन शिकायतों के निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने “एक जिला, एक मेला” अभियान को स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला बताया और चयनित मेलों को राजकीय मेला घोषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हर ब्लॉक में एक “आध्यात्मिक गाँव” विकसित करने की योजना रखी गई, जिसमें योग, आयुर्वेद और ध्यान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वाइब्रेंट विलेज…
