Author: tarun sardar
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 10 नवंबर को मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह जाते समय अपनी मां से 50 रुपये लेकर गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस पर एसएसी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद में नन्हे-मुन्नों को चॉकलेट खिलाकर उनके साथ खुशियां बांटी।स्कूल परिसर में पहुंचते ही बच्चे उत्साहित हो उठे। एसएसपी ने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई और रुचियों के बारे में पूछा। बच्चों ने उत्साह के साथ जवाब दिए और चॉकलेट पाकर बोले थैंक्यू पुलिस अंकल। एसएसपी ने कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं। उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देना और सही मार्ग पर ले जाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित और संस्कारवान बनाने में पूरा…
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर में आवासीय प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, दीवार तोडऩे और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदर सिंह राणा के मुताबिक चमोली के कर्णप्रयाग निवासी प्रताप सिंह लूथरा ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2011 में ग्राम ज्वालापुर में मोहन सिंह से प्लॉट खरीदकर बाउंड्रीवाल भी बना ली थी। मोहन सिंह ने यह प्लॉट आशीष द्विवेदी से लिया था। आरोप लगाया कि आरोपी संदीप धीमान और सुनील रावल बीते वर्षों से इस प्लॉट पर…
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस परखी। अपने बीच कप्तान को पाकर जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला। एसएसपी डोबाल ने बढ़ती ठंड के बीच जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि फिटनेस पुलिसिंग की बुनियादी जरूरत है। परेड के दौरान टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। एसएसपी ने ड्रिल में आई कमियों को चिन्हित कर अधीनस्थ अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड अनुशासन का आधार…
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने 40 पाउच देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में शराब बेच रहा था। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि शाहिद पुत्र प्यारा निवासी मौहल्ला पठानपुरा नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हॉल निवासी सिडकुल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमोद गोस्वामी, कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका शिवालिक नगर में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर वार्ड नंबर 9 और शिवालिक नगर वार्ड नंबर 3 में सड़कों, नालियों और पुलियाओं के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शिवालिक नगर के हर वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में सभासद राधेश्याम कुशवाहा, नूतन वर्मा, डॉ. राजकुमार, रमेश…
हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचार आज भी सबके लिए प्रेरणादायी हैं। गोष्ठी में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि विनोबा भावे ने नेहरू को लोकदेव की उपाधि दी थी। रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी पुस्तक लोकदेव नेहरू में लिखा है कि नेहरू ऐसे पहले नेता थे जिन्हें धर्मनिरपेक्ष विचारों और मानवीय गुणों के कारण देशवासियों का अपार स्नेह मिला। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और…
नईदिल्ली,14 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मुकाबले हमेशा से रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए जाने जाते हैं। इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में कई बल्लेबाजों ने बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं और यादगार प्रदर्शन किए हैं। कुछ ने एक ही सीरीज में इतने रन बनाए कि उनका नाम आज भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। आइए दोनों टीमों के बीच खेली गई एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2019 की टेस्ट…
नईदिल्ली,14 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पहले टेस्ट के लिए आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ तेम्बा बावुमा की कप्तानी में प्रोटियाज टीम कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी। ऋषभ पंत की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह,…
नईदिल्ली,14 नवंबर। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आयरलैंड क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में पारी और 47 रनों से हरा दिया। इसी के साथ उसने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। आयरलैंड की टीम उनकी दूसरी पारी में केवल 254 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हसन मुराद ने 4 विकेट लिए। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। आयरलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी पहली पारी 286 रन पर समाप्त हो गई।…
