हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचार आज भी सबके लिए प्रेरणादायी हैं। गोष्ठी में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि विनोबा भावे ने नेहरू को लोकदेव की उपाधि दी थी। रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी पुस्तक लोकदेव नेहरू में लिखा है कि नेहरू ऐसे पहले नेता थे जिन्हें धर्मनिरपेक्ष विचारों और मानवीय गुणों के कारण देशवासियों का अपार स्नेह मिला। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि नेहरू ने बदहाल भारत की तस्वीर बदलने का कार्य किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

