Login
Author: tarun sardar
रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ठेका मजदूरों ने बोनस देने की मांग उठाई है। ठेका मजदूर कल्याण समिति ने कुलपति और उप श्रमायुक्त, ऊधमसिंह नगर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। समिति के सचिव अभिलाख सिंह ने बताया कि नियमित व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 का बोनस मिल चुका है, लेकिन ठेका मजदूर अब तक वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूर उन्मूलन अधिनियम 1970 के अनुसार ठेका कर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान हितलाभ मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सहायक श्रमायुक्त ने भी बोनस भुगतान को लेकर निर्देश…
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल थाने का पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने थाने में स्थित मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, थाना भोजनालय व कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी भी ली। निरीक्षण के बाद सीओ जोशी ने तैनात पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। महाविद्यालय बेरीनाग में उत्तराखंड रजत जयंती पर पोस्टर, स्लोगन व ऐपण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पांडे के दिशा-निर्देश में किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में ममता बिष्ट ने प्रथम, दीपा मेहरा ने द्वितीय व बबीता जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशी पाठक ने प्रथम, काजल बाफिला ने द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में निकिता मेहरा ने प्रथम, यामिनी ने द्वितीय, पूजा मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता टम्टा ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ.…
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। छडऩदेव-काणाधार मोटर मार्ग में गेटवाल न होने से आवाजाही ठप पड़ी है। सोमवार को स्थानीय हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि बीते अगस्त माह में गेटवाल क्षतिग्रस्त है। गेटवाल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। पुष्कर चंद्र जोशी, बहादुर राम, कृष्णानंद पंत ने प्रशासन से बदहाल सड़क को सही करने व गेटवाल लगाने की मांग की है।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस पर 22 किसानों को मटर, पालक और मूली के बीज वितरित किए। गणाई गंगोली बासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन नायल के सदस्यों ने ग्रामीणों को बीज वितरित कर बुआई की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन जोशी सहित अन्य कृषक मौजूद रहे।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड रजत जयन्ती पर आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरिद्वार व देहरादून की टीम ने ट्राफी में कब्जा जमाया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुकाबले हुए। अनुसूचित जाति के बालक वर्ग में फाइनल मैच टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार की टीमों के मध्य खेला गया। पांच सेट तक हुए मुकाबले में हरिद्वार ने टिहरी गढ़वाल को 3-2 से पराजित कर फाइनल खिताब अपने नाम किया।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। नायल सपोली-भटृटीगांव सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक फकीर राम टम्टा ने पांच किमी लंबी इस सड़क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को अब पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इधर ग्रामीणों ने कहा कि चौसाला, भट्टीगांव, लोदिया थल व भगवती मन्दिर आवजाही करने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत पहुंचाएगी। यहां ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह पंचपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसन्त लोहनी, ग्राम प्रधान सोनी रौतेला, नवीन कुमार, नरेंद्र सिंह, रमेश चन्द, अजीत सिंह मेहता, कुलदीप सिंह कार्की, ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह पंचपाल आदि मौजूद रहे।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सात चिकित्सकों को जनपद व एक चिकित्सक को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नगर के बीडी पाण्डेय जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक हुई। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित की गई।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन हुआ। वर्ग में स्वयंसेवकों ने संघ की गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। नगर के विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कालेज जाखनी में प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर प्रचारक यशपाल ने कहा कि यह संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के बाद पहला प्रशिक्षण वर्ग है। संघ की शाखाओं के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का कार्य किया जाता है।
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर बीते रोज पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 89 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।
