पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सात चिकित्सकों को जनपद व एक चिकित्सक को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नगर के बीडी पाण्डेय जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक हुई। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

