हरिद्वार,10 जुलाई (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी, वार्ड-6 की गली संख्या ए-5 में आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पालिका प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में सभासदों एवं भाजपा पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

