Login
Author: tarun sardar
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। कालसी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया और इसके इतिहास एवं महत्व पर अपने विचार साझा किए। सभी की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम सफल रहा। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चार सदन बछेंद्री पाल, गौरा देवी, कल्पना चावला और झांसी की रानी सदनों के बीच आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर बछेंद्री पाल सदन, द्वितीय स्थान…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर पछुवादून विकास मंच की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इनायत, अंशिका, जीनत, वैष्णवी, उमेयर, उमेरा, अनन्या, कौसर जहां और आसना खान को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ रचनाकार राजीव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस सामाजिक समरसता और शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। रबी की फसल की बुवाई का दौर चल रहा है। लेकिन विकासनगर ब्लॉक के आदूवाला गांव में टूटी-फूटी सिचाईं गूलों के कारण गेहूं के खेत प्यासे पड़े हुए हैं। जिससे क्षेत्र के दर्जनों किसान परेशान हैं। किसानों ने नौ माह पहले सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन शिकायत आज भी लंबित है। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल से निकला पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही टूटी-फूटी सिंचाई गूलों में रिसकर गायब हो जाता है। सड़कें तो गीली हो जाती हैं, लेकिन खेत सूखे रह जाते हैं। आदूवाला ग्राम पंचायत में बड़ी संख्या में…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बास्तील निवासी एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने रात में सर्च अभियान चलाकर मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकलकर पीएचसी त्यूणी पहुंचाया। पंचायतनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात लगभग नौ बजे बास्तील निवासी ओगर सिंह राणा पुत्र अजब सिंह राणा, निवासी गांव बास्तील तहसील त्यूणी से स्कूटी से अपने गांव बास्तील जा रहे थे। उनके साथ उनका साथी गणेश ओबरा भी था। दोनों सुखेड कांडा बैंड के आसपास स्कूटी रोककर शौच करने लगे। इसी दौरान ओगर…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। विकासखंड कालसी में मंगलवार को आयोजित होने वाले बीडीसी बैठक को आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया। लेकिन इसकी जानकारी न तो ब्लॉक प्रमुख को थी और न ही सदस्यों को। जिसके चलते कई जनप्रतिनिधि बैठक में पहुंच गए। जब उन्हें बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। बैठक में कोई जिला स्तरीय अधिकारी न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने भी गहरी नाराजगी जताई। दरअसल, मंगलवार को कालसी ब्लॉक की बीडीसी बैठक आयोजित होनी थी। बैठक का एजेंड़ा पूर्व में जारी कर दिया गया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार को जिला…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने मंगलवार को खुला आश्रय गृह कनखल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में सभी कर्मचारी और 22 बच्चे उपस्थित पाए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने उन्हें जानकारी दी कि संस्थान में बच्चों को सामाजिक मुख्यधारा से जोडऩे, शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने और उन्हें भिक्षावृत्ति व बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सीडीओ डॉ. मिश्रा ने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं, सपनों और चुनौतियों पर बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और अनुशासन…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य दीपावली के एक माह बाद जौनसार बावर में मनाई जाने वाली बूढ़ी दीवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग जौनसार बावर के लोगों ने की है। इससे लिए क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य दीवाली के ठीक एक माह बाद जौनसार-बावर और रवांई घाटी में बूढ़ी दीवाली मनाई जाती है। यह त्योहार क्षेत्र का प्रमुख त्योहार है। जिसमें गांवों के लोग अपने घरों को लौटते हैं। क्षेत्रवासियों ने बूढ़ी दीवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश देने की मांग जिलाधिकारी से की है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच ने स्थापना दिवस के तहत दीपशिखा सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी में पांच कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। पातंजल योग धाम के अध्यक्ष स्वामी मेधानंद सरस्वती ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हिंदी संस्कृत के प्रति जागरूक करना ही भारतीय भाषाओं का सम्मान है। मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य ने कहा कि साहित्यकार केएल दीवान की साहित्यिक परंपरा को आगे बढऩे का प्रयास अनुकरणीय है। कार्यक्रम में कवि डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा को उनकी साहित्यिक उपलब्धि के लिए केएल दीवान साहित्य साधक सम्मान,…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। ग्राम सुभाषगढ़ में सड़क किनारे पेड़ पर बैठे अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा। मंगलवार दोपहर ग्रामीण सड़क से जा रहे थे तो किसी की नजर पेड़ पर पड़ गई तो सामने अजगर दिखा। अजगर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। उप प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को बहुत मुश्किल से उतारा और अपने साथ ले गए। इस दौरान सड़क पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। अजगर भी बहुत बड़ा था।
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। एलईडीओ क्लब भेल के पास खड़ी एक रॉयल मोटरसाइकिल चोरी हो गई। रानीपुर पुलिस ने मंगलवार को चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सराय निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उनकी रॉयल एनफील्ड 8 नवंबर की रात करीब एलईडीओ क्लब के पास खड़ी की थी, जहां से कुछ देर बाद अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इंस्पेक्टर शांति गंगवार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
