हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच ने स्थापना दिवस के तहत दीपशिखा सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी में पांच कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। पातंजल योग धाम के अध्यक्ष स्वामी मेधानंद सरस्वती ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हिंदी संस्कृत के प्रति जागरूक करना ही भारतीय भाषाओं का सम्मान है। मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य ने कहा कि साहित्यकार केएल दीवान की साहित्यिक परंपरा को आगे बढऩे का प्रयास अनुकरणीय है। कार्यक्रम में कवि डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा को उनकी साहित्यिक उपलब्धि के लिए केएल दीवान साहित्य साधक सम्मान, चांदपुर से पधारे डॉ. खूब सिंह को उनकी कृति यौगिक प्राणायाम मीमांसा के लिए हिंदी साहित्य साधक सम्मान, राजा का ताजपुर से पधारी रमा त्यागी एकाकी को उनके काव्य संग्रह अभिव्यक्ति के पंख के लिए दीपशिखा सारस्वत सम्मान, शादीपुर से पधारे कवि विवेक गुप्ता को उनकी काव्य विधा के लिए मां शारदे वरदहस्त सम्मान, वरुण कुमार त्यागी को उनकी श्रेष्ठ 10 कविताओं की प्रशंसा में उदीयमान प्रतिभा सम्मान दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

