रुड़की,07 जुलाई,07 जुलाई(आरएनएस)। मेहवड़ पुल के पास ई रिक्शा और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, धर्मवीर निवासी मेहवड़ कलां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सोमवार की शाम अपनी स्कूटी से सवार होकर बाजूहेड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही टाइल स्टोर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ई रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसका पुत्र घायल हो गया और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया शिकायत के आधार पर पुलिस मामले को जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

