रायपुर, 07 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री की 3ष्ठ फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट में 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं।
हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और संबंधित विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं हादसे के समय फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
०


