रुड़की,07 जुलाई,07 जुलाई(आरएनएस)। जौरासी के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर धांधली का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। मंगलवार को जौरासी में लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि राशन डीलर वितरण के दौरान ईंटों से वजन कर फिंगर प्रिंट लगवा लेता है। उसके बाद राशन लेने के लिए कार्ड धारकों को टरका दिया जाता है।जमील, मुस्तफा आदि का कहना है कि डेढ़ माह पहले उनके फिंगरप्रिंट ले लिए गए थे। लेकिन अभी तक राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दो जुलाई को गांव में प्रशासनिक समिति की बैठक हुई थी। इसमें ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत कर बताया था कि 42 फर्जी राशन कार्ड बना कर धांधली की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

