‘ओह माय गॉड 2 जैसी सफल फिल्म देने वाले निर्देशक अमित राय अब दर्शकों के लिए एक कहानी लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है-ओह माय डॉग। फिल्म की टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में इंसानों और कुत्तों के बीच बिना शर्त प्यार और वफादारी की एक कहानी की झलक दिखती है।
टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो से होती है, जो तुरंत पुरानी यादें ताजा कर देता है। साथ ही कहानी की मासूमियत, अपनापन और इमोशनल गहराई को खूबसूरती से दिखाता है। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ओह माय डॉग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्यार, दोस्ती, दया और करुणा जैसे विषयों को दिखाते हुए 250 से ज्यादा कुत्तों को शामिल करती है।
फिल्म ओह माय डॉग में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा नजर आएंगे। इस फिल्म में 250 से ज्यादा कुत्ते हैं। वहीं ऑस्कर और ब्रूनो नाम के प्रशिक्षित डॉग्स भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह फिल्म एक छोटे बच्चे और कुत्ते के बीच के खूबसूरत रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी बताती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

