Author: tarun sardar
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। रोड़ी बेलवाला हाईवे के पास हादसे में आठ साल की बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के जामनगर निवासी धार्मिक अपने परिवार सहित हरिद्वार दर्शन के लिए आए थे। 31 अक्टूबर को वह भूपतवाला की रानीगली से डीजल रिक्शा में सवार हुए। परिवार में धार्मिक, उनकी पत्नी ईना, भाई हिरेन, भांजी धारा, भांजा आर्यन और आठ वर्षीय पुत्र जई शामिल थे। जयराम मोड़ हाईवे के पास रिक्शे का एक पहिया निकलने से वाहन पलट गया। हादसे में धार्मिक का आठ वर्षीय पुत्र जई…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। पतंजलि की आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रथम खेल उत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान खेल उत्सव में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को पतंजलि में आयोजित प्रथम खेल उत्सव का समापन हुआ। प्रथम खेल उत्सव का उद्घाटन योगगुरु स्वामी रामदेव ने बीती 9 नवंबर को किया था। मंगलवार देर शाम को पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालक-बालिका दोनों वर्गों में अंडर 17 व अंडर 19 प्रतियोगिताओं में प्रथम…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तहत परीक्षा की तैयारी विषय पर सेमिनार में डॉ. सचिन अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। डॉ. संजय प्रसाद भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में तीन युवकों पर मंगलवार सुबह हमला कर दिया गया। गैस की गाड़ी उतारने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान एक ने युवक का कान तक काट डाला। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत अंकुश पुत्र कल्लू निवासी फेरूपुर रामखेड़ा थाना पथरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने साथी जोनी पुत्र कल्लू और संदीप पुत्र केवल के साथ गैस की गाड़ी उतार…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। एक महिला की तहरीर पर उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक महिला ने एक व्यक्ति पर बेटी को जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई मनोज रावत, महिला दरोगा शर्मा, हेड कांस्टेबल दरम्यान सिंह, मोहन सिंह रावत और नितिन…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। बहादराबाद पुलिस ने देररात चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर सिन्टू पुत्र ऋषिपालको नशे के सौ इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सिन्टू ने ये इंजेक्शन पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके संजीत से सस्ते दामों में खरीदे थे और इन्हें रुड़की व हरिद्वार में महंगे दामों पर बेचता था। सिन्टू के खिलाफ बहादराबाद और रानीपुर कोतवाली सहित अन्य थानों में चोरी, मारपीट, और आर्म्स एक्ट के 13 मुकदमे…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर से एक आरोपी सचिन पुत्र सोमपाल निवासी स्कूल नं0-3 के पास आंबेडकर नगर को 84 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहा से लाई गई थी।
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सीईओ को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बहादराबाद और रुड़की ब्लॉक के दो प्रधानाध्यापकों ने अपनी अधिवर्षिता आयु पूरी कर ली है लेकिन कथित तौर पर अनियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महासंघ का आरोप है कि रुड़की कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबोध मालिक और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगतनपुर के प्रधानाध्यापक अजय बहादुर, आयु सीमा पार करने के बावजूद सत्रांत लाभ के नाम पर पद पर बने हुए हैं। महासंघ के जिला…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। हरिलोक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बीमार महिला ने अपने सगे भतीजे पर भरोसे का गलत फायदा उठाकर चार लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हरिलोक कॉलोनी निवासी सुनीता रानी पत्नी स्वर्गीय दरियादत्त ने शिकायत कर बताया कि उसके पति और पुत्रों की मृत्यु के बाद वह अकेली रहकर जीवन यापन कर रही हैं। इसके बाद वह सगे भतीजे अंकित पुत्र सुरेंद्र निवासी रोहालकी थाना बहादराबाद, हाल निवासी हरिलोक फेज-2, पर वह पूर्ण विश्वास करती…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंध समिति का धर्मशाला प्रबंधक समिति में पूर्ण विलय हो गया है। इस विलय के बाद तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह निर्णय मंडी गोविंद गढ़ धर्मशाला में बैठक में लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विलय को मंजूरी दी और नई समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया। बैठक में धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति के लिए राम अवतार शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। श्याम सुंदर को महामंत्री और सोनू शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता कर महंत भीमसेन ने कहा अब सभी धर्मशालाएं एक छत के नीचे काम करेंगी।…
