हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। रोड़ी बेलवाला हाईवे के पास हादसे में आठ साल की बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के जामनगर निवासी धार्मिक अपने परिवार सहित हरिद्वार दर्शन के लिए आए थे। 31 अक्टूबर को वह भूपतवाला की रानीगली से डीजल रिक्शा में सवार हुए। परिवार में धार्मिक, उनकी पत्नी ईना, भाई हिरेन, भांजी धारा, भांजा आर्यन और आठ वर्षीय पुत्र जई शामिल थे। जयराम मोड़ हाईवे के पास रिक्शे का एक पहिया निकलने से वाहन पलट गया। हादसे में धार्मिक का आठ वर्षीय पुत्र जई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

