Author: tarun sardar

पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर में पुलिस ने एक व्यक्ति से खोया हुआ मोबाइल लौटाकर उसे राहत पहुंचाई। बीते रोज यातायात ड्यूटी के दौरान अपर उपनिरीक्षक गोविन्द कोश्यारी को नगर के रोडवेज तिराहे के पास एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। पुलिस ने व्यक्ति की ढूंढ खोज कर उसे मोबाइल लौटा दिया है।

Read More

पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। मूनाकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा संतुष्टि खड़ायत निवासी रियांसी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को विद्यालय की पीटीआई सुमन डसीला ने बताया कि बीते दिनों देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की छात्रा संतुष्टि ने 100मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक व 200मीटर में रजत पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने सम्मानित किया।

Read More

पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सीमांत जनपद में अलर्ट है। यहां अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ ही पुलिस भी झूलापुलों पर विशेष तौर पर निगरानी रखे हुए है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती को डॉग स्क्वायड की टीम भी झूलापुलों में पहरा दे रही है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुए धमाके का असर यहां भी देखने को मिला है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। झूलाघाट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस बल व एसएसबी नेपाल सीमा पर तैनात हैं। संदिग्ध गतिविधियों…

Read More

पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। स्वास्थ्य विभाग के ओर से नवनिर्मित जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी प्रशांत अधिकारी ने कारागार के मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। बताया कि अधिकतम मरीज खुजली, शरीर दर्द, नींद न आना, सिरदर्द व जुकाम से ग्रसित है। इस दौरान फार्मेसी अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर जीवन तिवारी भी मौजूद रहे।

Read More

पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल शहीद ललित सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजली दी गई। धारचूला गर्ब्यांग के प्राथमिक विद्यालय में बीते रोज हुए कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के सहायक सेनानी विवेक सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर बलिदान को याद किया। सहायक सेनानी विवेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे समय-समय पर स्मरण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का कहा। इस…

Read More

अल्मोड़ा,11 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से सोमेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविरों का आयोजन हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी और ग्राम धौलाड़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ से हुई। इसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों…

Read More

अल्मोड़ा,11 नवंबर (आरएनएस)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर के मेयर अजय वर्मा से मुलाकात कर गोविंद बल्लभ पंत पार्क में अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों का शिलापट स्थापित करने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सहेजने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित कराने के लिए नगर के प्रमुख स्थलों पर उनका स्मारक या शिलालेख स्थापित किया जाना आवश्यक है। मेयर अजय वर्मा ने शिष्टमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि सेनानियों का शिलालेख 26…

Read More

अल्मोड़ा,11 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद अल्मोड़ा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के तहत जिले में वृहद चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले मार्गों पर सघन…

Read More

अल्मोड़ा,11 नवंबर (आरएनएस)। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज में एक भव्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करना और छात्रों को भारतीय राष्ट्रवाद की भावना से जोडऩा रहा। आयोजन 77 यूके एनसीसी बटालियन, अल्मोड़ा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इसके बाद “वंदे मातरम्: गौरवमयी 150 वर्ष” विषय पर निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन…

Read More

अल्मोड़ा,11 नवंबर (आरएनएस)। ब्राजील के बेलम शहर में 10 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-30) में अल्मोड़ा के दो युवा – स्निग्धा तिवारी और जनमेजय तिवारी- भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों मंगलवार को सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हुए। स्निग्धा तिवारी पर्यावरण कानून विशेषज्ञ और ग्रीन क्लाइमेट सलाहकार हैं। वे ग्लोबल ग्रीन्स की क्लाइमेट वर्किंग ग्रुप की सचिव के रूप में कार्यरत हैं और सम्मेलन के दूसरे सप्ताह में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें ब्राजीलियन पवेलियन में ‘एनर्जी ट्रांजिशन के दौर में अधिकारों की सुरक्षा’ विषय…

Read More