रायपुर/महासमुंद, 04 अप्रैल (आरएनएस)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये कीमत का 281.900 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की खेप लाई जा रही है। इसके आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने एनएच-53 के रेहटीखोल रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक फॉच्र्यूनर (एमएच 12 डब्ल्यूसी 0090) और एक स्कार्पियो (एमएच 12 वायएच 0090) को रोका गया।
जांच के दौरान गाडिय़ों में रखी बोरियों से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के फुलवानी जिले से महाराष्ट्र के पुणे ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 281.900 किलो गांजा,
फॉच्र्यूनर (कीमत करीब 40 लाख रुपये),
स्कार्पियो (कीमत करीब 25 लाख रुपये),
और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
इस तरह कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत शंकर गोले (38), क्षितिज जाधव (21), अक्षय निगम (27), अभिषेक जगले (26) और महेश काटकर (39) शामिल हैं, जो महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

