Author: tarun sardar

– राज्य में एमबीबीएस की 1325 सीटें, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य, सरकारी कॉलेजों के साथ निजी क्षेत्र का भी विस्तार देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड अब मेडिकल एजूकेशन हब के तौर पर उभर रहा है। मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल प्रबंधन के तहत प्रदेश में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में भी मेडिकल कॉलेज की…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। आवास विकास मैदान में बुधवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद युवकों और होटल संचालक के बीच मामूली सा विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीते गुरुवार देर रात्रि युवक और होटल संचालक के बीच खाने को लेकर आपसी झड़प हो गयी। बताया कि मामले में पुलिस ने शिवम बंगवाल, अपर बाजार जीजीआईसी श्रीनगर, नरेश जैन, रामलीला मैदान श्रीनगर,…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। एसएसबी फायरिंग रेंज में शुक्रवार से 21 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय, वाहिनी राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी के हाथों होगा। जबकि 16 नवम्बर को पुलिस महानिरीक्षक डा. निलेश आनंद भरणे पुरस्कार वितरण करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 13 जिलों की सिविल पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और आईआरबी सहित 19 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को द एआई इम्पेरेटिव: एक्सेलरेटिंग थेरेप्यूटिक डेवलपमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के चिकित्सीय खोज एवं जैव-चिकित्सीय नवाचार के क्षेत्र में रूपांतरणकारी संभावनाओं का अन्वेषण करने के उद्देश्य से हुई कार्यशाला में छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यशाला के संयोजक एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जीके जोशी ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक जैव-चिकित्सीय अनुसंधान में एआई की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। कार्यशाला…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। कीर्तिनगर क्षेत्र के ढूंढप्रयाग घाट पर पूजा के दौरान डूबे दो श्रद्धालुओं में से एक का शव जल पुलिस व 40 पीएससी के जवानों ने गुरुवार को मूल्या गांव के समीप से बरामद किया है। शव की शिनाख्त 54 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है, जबकि लापता महिला श्रद्धालु 40 वर्षीय आशा देवी की तलाश जारी है। कीर्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

Read More

रुद्रप्रयाग,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के सहयोग में राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं व्यापक विस्तार के लिए आज शनिवार से दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। राज्य के सभी विकास खंडों में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड संयोजकों की तैनाती की गई है। रुद्रप्रयाग में यह प्रतियोगिता विकास खंड अगस्त्यमुनि में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, जखोली में राइका रामाश्रम तथा ऊखीमठ में राइका गुप्तकाशी में आयोजित की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं को और अधिक व्यापक स्वरूप देने के लिए संस्कृत शिक्षकों…

Read More

रुद्रप्रयाग,13 नवंबर (आरएनएस)। लम्बे समय बाद आखिरकार जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन सुविधा शुरू हो रही है। 15 नवम्बर को सीटी स्कैन का विधिवत लोकापर्ण किया जाएगा। लोगों को अब श्रीनगर या अन्य हायर सेंटर की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिला चिकित्सालय में दो वर्ष पूर्व विश्व बैंक द्वारा सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराई गई। हालांकि इस बीच मशीन के संचालन को कई प्रयास किए गए किंतु तकनीकी दिक्कतों के कारण इसका संचालन नही हो सका। जनपद के मरीजों की समस्याओं को देखते हुए अब 15 नवम्बर से मशीन का संचालन शुरू करते हुए जनता को समर्पित किया जाएगा। कई…

Read More

रुद्रप्रयाग,13 नवंबर (आरएनएस)। वन विभाग ने राऊंलैक से एक व्यक्ति को हिमालयन घुरल के अवैध शिकार में गिरफ्तार किया है। आरोपी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वन विभाग को सूचना मिली कि ऊखीमठ ब्लॉक के राऊंलैक गांव में एक व्यक्ति द्वारा घुरल का शिकार किया गया है, वह व्यक्ति इसे प्रेशर कुकर में तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। वन विभाग की टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की तो जानकारी मिली कि यह घटना को एक ग्रामीण द्वारा अंजाम दिया गया। उप प्रभागीय…

Read More

रुद्रप्रयाग,13 नवंबर (आरएनएस)। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में जहां छात्र संख्या 10 से कम है वहां भवन पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पर महज एक कक्ष बनाने की ही अनुमति दी जाएगी। नए भवन के लिए विभागीय स्तर पर स्वीकृति नहीं दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने इस बाबत विभागीय आदेश भी जारी किए हैं। उक्त विद्यालयों में पुनर्निर्माण के नाम पर महज एक ही कक्ष की स्वीकृति दी जाएगी। जनपद में प्राथमिक शिक्षा में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां छात्र संख्या निरंतर घटती जा रही है। ऐसे में इन विद्यालयों से शिक्षा विभाग को भवन पुनर्निर्माण के नाम पर भेजे…

Read More

नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की थौलधार ब्लॉक इकाई ने अध्यक्ष गंभीर सिंह गुसाईं के नेतृत्व में मिशन स्वास्थ्य के तहत सीएचसी छाम-कंडीसौड़ में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने डीएम और सीएमओ भेजे ज्ञापन में सीएचसी छाम की समस्याएं हल करने की मांग की। गुरूवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को सीएचसी छाम में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में 9 के सापेक्ष 3 डॉक्टर कार्यरत है। हड्डी, बाल, स्त्री रोग और ईएनटी के डॉक्टर नहीं है। चारधाम यात्रा का प्रमुख कस्बा होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवाओं में कोई…

Read More