Author: tarun sardar
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। अपर जिला जज/फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट न्यायाधीश रमेश सिंह ने छह वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार करने के मामले में आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आरोपी युवक को आजीवन कठोर कारावास और दो लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि एक मार्च 2024 की शाम साढ़े सात बजे भगवानपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाली मासूम बच्ची अपने बाथरूम में गई थी। काफी देर बाद मासूम बच्ची अपनी माता के पास रोते हुए आई थी। उस दौरान मासूम बच्ची के नीचे के कपड़े उतरे हुए…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की ओर से एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले में कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि पुस्तकें अंतर्मन को उज्जवल बनाती हैं, इसी कारण वो रत्नों से भी मूल्यवान होती हैं। पुस्तकों के बिना परिपूर्ण ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। विवि के सहायक क्ष्रेत्रीय निदेशक डॉ बृजेश बनकोटी ने कहा कि विवि जन-जन तक शिक्षा पहुंचाने को कटिबद्ध हैं। कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व के…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य ने पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय की छात्रा यशस्वी ठाकुर राज्य स्तरीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही छात्राओं ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की टीम ने मिलेट-आधारित पाक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। एक अन्य प्रतिभाशाली छात्र को राज्य स्तरीय स्केचिंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने शॉर्ट फिल्म मेकिंग, वाद-विवाद, क्विज़,फोटोग्राफी और हैंडीक्राफ्ट्स प्रतियोगिताओं में भी भाग…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। रोड़ी बेलवाला हाईवे के पास हादसे में आठ साल की बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के जामनगर निवासी धार्मिक अपने परिवार सहित हरिद्वार दर्शन के लिए आए थे। 31 अक्टूबर को वह भूपतवाला की रानीगली से डीजल रिक्शा में सवार हुए। परिवार में धार्मिक, उनकी पत्नी ईना, भाई हिरेन, भांजी धारा, भांजा आर्यन और आठ वर्षीय पुत्र जई शामिल थे। जयराम मोड़ हाईवे के पास रिक्शे का एक पहिया निकलने से वाहन पलट गया। हादसे में धार्मिक का आठ वर्षीय पुत्र जई…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। पतंजलि की आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रथम खेल उत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान खेल उत्सव में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को पतंजलि में आयोजित प्रथम खेल उत्सव का समापन हुआ। प्रथम खेल उत्सव का उद्घाटन योगगुरु स्वामी रामदेव ने बीती 9 नवंबर को किया था। मंगलवार देर शाम को पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालक-बालिका दोनों वर्गों में अंडर 17 व अंडर 19 प्रतियोगिताओं में प्रथम…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तहत परीक्षा की तैयारी विषय पर सेमिनार में डॉ. सचिन अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। डॉ. संजय प्रसाद भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में तीन युवकों पर मंगलवार सुबह हमला कर दिया गया। गैस की गाड़ी उतारने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान एक ने युवक का कान तक काट डाला। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत अंकुश पुत्र कल्लू निवासी फेरूपुर रामखेड़ा थाना पथरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने साथी जोनी पुत्र कल्लू और संदीप पुत्र केवल के साथ गैस की गाड़ी उतार…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। एक महिला की तहरीर पर उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक महिला ने एक व्यक्ति पर बेटी को जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई मनोज रावत, महिला दरोगा शर्मा, हेड कांस्टेबल दरम्यान सिंह, मोहन सिंह रावत और नितिन…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। बहादराबाद पुलिस ने देररात चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर सिन्टू पुत्र ऋषिपालको नशे के सौ इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सिन्टू ने ये इंजेक्शन पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके संजीत से सस्ते दामों में खरीदे थे और इन्हें रुड़की व हरिद्वार में महंगे दामों पर बेचता था। सिन्टू के खिलाफ बहादराबाद और रानीपुर कोतवाली सहित अन्य थानों में चोरी, मारपीट, और आर्म्स एक्ट के 13 मुकदमे…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर से एक आरोपी सचिन पुत्र सोमपाल निवासी स्कूल नं0-3 के पास आंबेडकर नगर को 84 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहा से लाई गई थी।
