Login
Author: tarun sardar
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। हरिलोक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बीमार महिला ने अपने सगे भतीजे पर भरोसे का गलत फायदा उठाकर चार लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हरिलोक कॉलोनी निवासी सुनीता रानी पत्नी स्वर्गीय दरियादत्त ने शिकायत कर बताया कि उसके पति और पुत्रों की मृत्यु के बाद वह अकेली रहकर जीवन यापन कर रही हैं। इसके बाद वह सगे भतीजे अंकित पुत्र सुरेंद्र निवासी रोहालकी थाना बहादराबाद, हाल निवासी हरिलोक फेज-2, पर वह पूर्ण विश्वास करती…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंध समिति का धर्मशाला प्रबंधक समिति में पूर्ण विलय हो गया है। इस विलय के बाद तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह निर्णय मंडी गोविंद गढ़ धर्मशाला में बैठक में लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विलय को मंजूरी दी और नई समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया। बैठक में धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति के लिए राम अवतार शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। श्याम सुंदर को महामंत्री और सोनू शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता कर महंत भीमसेन ने कहा अब सभी धर्मशालाएं एक छत के नीचे काम करेंगी।…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंगलवार को सीएसआर फंड के तहत संचालित प्रोजेक्ट सक्षम का उद्घाटन हुआ। हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी और एमटीपी चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से यह परियोजना संचालित हो रही है। सोमवार को सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रोजेक्ट के तहत युवाओं के लिए दो निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स होम एप्लायंसेज और ब्यूटी एंड वेलनेस शुरू किए गए। कोर्स के तहत युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि युवा…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। भारत सेवा आश्रम देवपुरा में मंगलवार को हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मेयर किरन जैसल ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सरकार धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा, हरिद्वार की पहचान विश्व स्तर पर पर्यटन शहर के रूप में बने, इसके लिए निजी संगठनों और प्रशासन के बीच तालमेल जरूरी है। मेयर जैसल ने अध्यक्ष पद पर मुकेश मनोचा, महामंत्री पद पर रवि मनोचा और कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु गुप्ता सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एसोसिएशन…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। आरोप लगाया कि भाजयुमो के एक पूर्व मंडल अध्यक्ष ने अलग-अलग चुनावों में मतदान किया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजयुमो के पूर्व नेता ने पहले हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया। इसके बाद नगर निकाय चुनाव में भी अपना वोट डाला और हाल ही में बिहार के नवादा संसदीय क्षेत्र के गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान किया है। कांग्रेस ने इस प्रकरण पर जांचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव निवासी मोनू चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है और सिडकुल क्षेत्र में किराए पर रहकर फैक्ट्री में नौकरी करती है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का काफी समय पहले निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद वह सिडकुल में…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंगलवार को क्षेत्र के कई वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान पूजन के साथ नए निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर चार में शिव मंदिर के पास यात्री शेड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम शुरू किए गए। वार्ड छह में राम मंदिर के पास यात्री शेड का निर्माण काम, नए पुल से देवम एनक्लेव तक और गली पांच से गली सात तक सड़क और नाली निर्माण का काम शुरू हुआ है। वार्ड 10 सुभाष नगर की आंतरिक सड़कें…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर में मंदिर जा रही महिला से ठगों ने लाखों के गहने और मोबाइल ठग लिए। आरोपितों ने महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर दिया और मौका पाकर उनके हाथों से सोने के कंगन, टॉप्स, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। रानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में शिवालिक नगर पी-128 निवासी आशुतोष सोनी ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय भेल में शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह उनकी मां सुमित्रा सोनी पत्नी मदनलाल सोनी मंदिर जाने…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंगलवार को देसंविवि में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने तिलक कर स्वागत किया। प्रधान विवि के शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को नैतिक शिक्षा देने सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। केन्द्रीय मंत्री को शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देकर आचार्य रचित वाग्मय प्रदान किया। प्रधान ने विवि के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक आदि उपस्थित रहे। प्रतिकुलपति ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य रचित वांगमय आदि भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने विवि परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव का…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। आचार्यकुलम के एचओडी अमित कुमार दानी को उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रथम राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह के दौरान की गई। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव महाराज, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह और आचार्यकुलम की वाइस चेयरपर्सन डॉ. रितंभरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंह ने अमित कुमार दानी को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
