हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर में मंदिर जा रही महिला से ठगों ने लाखों के गहने और मोबाइल ठग लिए। आरोपितों ने महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर दिया और मौका पाकर उनके हाथों से सोने के कंगन, टॉप्स, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। रानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में शिवालिक नगर पी-128 निवासी आशुतोष सोनी ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय भेल में शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह उनकी मां सुमित्रा सोनी पत्नी मदनलाल सोनी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचने पर तीन से चार अज्ञात व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगे। इसी दौरान उन्होंने किसी तरह महिला को सम्मोहित कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

